बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

योगी सरकार का फैसला, अयोध्या में स्थापित होगी दुनिया की सबसे ऊंची राम की प्रतिमा

योगी सरकार का फैसला, अयोध्या में स्थापित होगी दुनिया की सबसे ऊंची राम की प्रतिमा

NEWS4NATION DESK : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिय है। योगी सरकार ने अयोध्या में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा यानी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी ऊंची भगवान राम की मूर्ति बनाने का फैसला किया है। यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा यानी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से करीब 39 मीटर ऊंची होगी। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई 182 मीटर है वहीं भगवान राम की प्रतिमा 221 मीटर ऊंची होगी।

डियाजन हो चुका है फाइनल

मूर्ति बनने की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्वीट किया, ''राम जन्मभूमि अयोध्या में मर्यादा पुरुष भगवान् श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिसकी उँचाई लगभग 221 मीटर होगी।'' जानकारी के मुताबिक इस मूर्ति की ऊंचाई 151 मीटर है, जबकि उसके ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र और 50 मीटर का आधार (बेस) होगा। भगवान राम की मूर्ति का डिजायन फाइनल हो चुका है और इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है।

सरयू तट पर लगेगी मूर्ति

यह प्रतिमा अयोध्या के सरयू तट पर लगाई जाएगी, इसके लिए भूमि चयन की औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इस भव्य मूर्ति के साथ ही यहां रेस्ट रूम, टिकट काउंटर सहित तमाम अन्य चीजें भी विकसित की जाएंगी। शनिवार की रात लखनऊ में मुख्यमंत्री के सामने भगवान राम की प्रतिमा का प्रेजेंटेशन किया गया। इसमे कुल 5 आर्किटेक्ट फर्मों ने अपना प्रस्ताव पेश किया और भव्य राम मूर्तिम लगाए जाने का मॉडल पेश किया।इस प्रेजेंटेशन के कार्यक्रम में मुख्य पर्यटन सचिव अवनीश कुमार अवस्थी भी मौजूद थे। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध के पास सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का अनावरण किया था। इस प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर है और यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है लेकिन भगवान राम की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा बनने के बाद यह रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो जाएगा। 

Suggested News