बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराब मामले में गिरफ्तार युवक ने थाने के हाजत में लगाई फांसी, पुलिसकर्मियों पर लगा हत्या का आरोप, महकमे में मचा हड़कंप

शराब मामले में गिरफ्तार युवक ने थाने के हाजत में लगाई फांसी, पुलिसकर्मियों पर लगा हत्या का आरोप, महकमे में मचा हड़कंप

MUNGER : जिले में शराब पीने और तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार छह लोगों में से एक युवक ने हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात दो ढाई के बीच की है। मृतक की पहचान अमन कुमार का रहनेवाला था। मुंगेर के शामपुर का रहने वाला था। घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों ने थाने के पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

इधर सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उत्पाद अधीक्षक और पुलिस की टीम पहुंची। उत्पाद पुलिस अधीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि तारापुर उत्पाद पुलिस ने गुरुवार की रात फसियाबाद से छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें चार शराब सेवन और दो तस्करी से जुड़ा था। सभी को मुंगेर उत्पाद थाना में पुलिस की अभिरक्षा में हाजत में रखा गया।

शौचालय में लगाई फांसी

बागेश्वरी निवासी उपेंद्र मंडल का पुत्र अमन कुमार (22) ने हाजत में बने शौचालय में गमछा से फांसी लगा ली। इधर, बंदी की मौत पर हड़कंप मच गया। शव को सदर अस्पताल लाया गया है। एसडीओ, उत्पाद अधीक्षक और चिकित्सक की गठित टीम की देखरेख में परिवार वालों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

इधर, परिवार वालों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है। हालांकि, अमन के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह का खुलासा होगा। उत्पाद पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Suggested News