बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में करंट लगने से युवक की हुई मौत, 3 अक्टूबर को पत्नी की डिलीवरी की है डेट, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा में करंट लगने से युवक की हुई मौत, 3 अक्टूबर को पत्नी की डिलीवरी की है डेट, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA: नवादा में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी अनुसार मृतक अगले महीने पिता बनने वाला था। वहीं मृतक की गर्भवती पत्नी की रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल, युवक शौच करने के लिए गया हुआ था। इस दौरान बिजली की टूटी हुई तार से करंट लगने के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।मृतक की पहचान कादिरगंज ओपी क्षेत्र के गोपालगंज गांव के निवासी गजेंद्र सिंह के पुत्र 25 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है।    

वहीं स्थानीय लोगों ने युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत की जानकारी मिलते हैं स्थानीय थाना के द्वारा शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। मृतक की पत्नी 9 महीना की गर्भवती है। पहली संतान होने से पहले ही पिता की मौत हो गई है।

बताया जाता है कि मृतक की शादी 2 साल पहले हुई थी। और सभी परिवार में काफी खुशी-खुशी सब काम का चल रहा था। युवक मेहनत कर अपने घर को चला रहा था, लेकिन अचानक उसकी मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।

बता दें कि मृतक की शादी 2 वर्ष पहले हुई थी। उसकी पत्नी रेखा देवी इस समय गर्भवती है। 9 महीना का संतान उसके कोख में पल रहा है। डॉक्टर ने 3 अक्टूबर को डिलीवरी होने का समय दिया है। वहीं अचानक होने वाले पिता की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Suggested News