सड़क हादसे में गई युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

BHAGALPUR: बिहार में सड़क दुर्घटना का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसे में कई लोगों की जान चली जा रही है। ताजा मामला भागलपुर का है। जहां देर रात बाइक सवार को ट्रक ने धक्का मार दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मंगलवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है।
दरअसल, यह मामला जिले के बाईपास थाना क्षेत्र की है। जहां देर रात मोटरसाइकिल सवार मनीष कुमार पोद्दार को अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा घायल को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि, युवक का इलाज के क्रम में मौत हो गई है। मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर का रहने वाला था। और रात में शादी समारोह में भवनाथपुर जा रहा था। इसी क्रम में तेज रफ्तार ट्रक के द्वारा मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
वहीं इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और उसको इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इलाके में कोहराम मचा हुआ है।