बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में आपसी विवाद में युवक ने तलवार से किया हमला, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी

भागलपुर में आपसी विवाद में युवक ने तलवार से किया हमला, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी

BHAGALPUR : जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में देर रात आपसी विवाद में युवक द्वारा तलवार से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। जिनका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है।


घायलों में महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल आनंदी मंडल ने बताया कि घर में वह लोग सो रहे थे। इसी बीच देर रात रिश्ते में पोता लगने वाले बाजो मंडल के द्वारा घर पर आकर तलवार से हमला कर दिया गया। 

जिसमें उनकी पत्नी लालो देवी उनका 9 साल का पोता धनेश्वर मंडल हमले में घायल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

वहीं घायल का कहना है कि उन्हें किसी बात की दुश्मनी नहीं थी। पोते के द्वारा क्यों हमला किया गया। वह नहीं समझ पा रहे हैं। वही घटना के बाद नाथनगर पुलिस ने आरोपी बाजो को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट  

Suggested News