बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में फांसी का फंदा लगाकर युवक ने की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

बांका में फांसी का फंदा लगाकर युवक ने की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA : बांका में युवक ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर बेलहर मुख्यालय एसडीपीओ राज किशोर कुमार एवं कटोरिया थाना अध्यक्ष महेश्वर राय के साथ फॉरेंसिक टीम भागलपुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया।


घटना बीती रात शनिवार की है। जहाँ कटोरिया थाना अंतर्गत नगर पंचायत स्थित कावरिया धर्मशाला के निकट गुप्ता हाउस के एक बंद कमरे से शनिवार सुबह शव को पुलिस ने बरामद किया। शव की पहचान ननकेश यादव उर्फ संजय यादव उम्र 26 वर्ष ग्राम कुंडा प्रतापगढ़ थाना कुंडा उत्तर प्रदेश के रूप में की गयी है। जो एक निजी कंपनी में चालक का काम करता था।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक एक कुक के साथ एक ही कमरा में रहता था। कुक दो दिन पहले छुट्टी लेकर घर चला गया था। कमरा में वह अकेला था। सुबह कंपनी के मैनेजर कृष्ण पाल ने जब दरवाजा बंद पाया और आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर मकान मालिक को सूचना दिया। जिसके बाद कमरे का चाभी मंगाया गया। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला। सभी अवाक रह गए।

युवक को पंखे से लटकता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी। मृतक के घर परिजनों को सूचना दी गई है। हालाँकि समाचार लिखे जाने तक कोई परिजन घटनास्थल तक नहीं पहुंचे थे। हालाँकि घटना के विषय में आसपास के क्षेत्र में काफी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जिसको लेकर अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। आखिर घटना का रहस्य क्या है हर कोई जानना चाह रहा है।

 बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News