बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, बांस के कोरा में लटका मिला शव

बांका में युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, बांस के कोरा में लटका मिला शव

BANKA: बांका के धोरैया थाना क्षेत्र में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत की खबर सामने आई है। मृत युवक का पहचान धोपसंडा गांव निवासी मोहम्मद मुर्तजा का पुत्र असरफ के रूप में हुआ है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मृत युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

 दरअसल, यह घटना जिले के धोपसंडा गांव के चलना पंचायत अंतर्गत धोपसंडा गांव की है। जहां संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत हो गई। मृतक इसी गांव का बताया जा रहा है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृत युवक के घर में बांस के कोरा में रस्सी के सहारे लटका हुआ उसका शव बरामद किया गया है। 

जानकारी के अनुसार इस घटना के समय मृत युवक की पत्नी अलग कमरे में थी। जबकि उसका पिता कपड़ा बेचने गया हुआ था, और अम्मी दुकान पर कोई सामान लाने गई थी। कयास लगाया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच कुछ कहासुनी के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली होगी। 

वहीं सूचना पर पहुंची धोरैया पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। बताया जाता है कि असरफ की शादी करीब 6 माह पूर्व बाराहाट थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में हुई थी। युवक अहमदाबाद में सिलाई करने का काम करता था। दो माह से वह घर पर ही था। चार भाइयों में से वह दूसरे नंबर पर था। घटना के बाद पत्नी चंदनी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Suggested News