बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, पुलिस ने महिला सहित 6 को किया गिरफ्तार

कैमूर में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, पुलिस ने महिला सहित 6 को किया गिरफ्तार

KAIMUR : जिले में 24 दिसंबर को निसीजा गांव के समीप दुर्गावती नदी के किनारे झाड़ी में एक अज्ञात शव बरामद किया गया था। जिसका पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया। मृतक के शव की 24 घंटे बाद पहचान उसके परिजनों द्वारा की गई। जो रोहतास जिला में चेनारी थाना क्षेत्र के लांझी गांव निवासी महेंद्र पाल के पुत्र अखिलेश कुमार पाल उम्र 26 वर्ष बताया गया। 

उसके बाद करमचट थाने में 24 दिसंबर को परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी प्राथमिकी के आधार पर कैमूर एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया था। वही मृतक के मोबाइल नंबर के आधार पर मामले को पुलिस द्वारा 24 घंटे में खुलासा किया गया है। इस मामले में दो मोबाइल, दो लाठी और दो विकेट के साथ-साथ एक महिला समेत छः लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

वही प्रेस वार्ता के दौरान भभुआ एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने बताया की इस मामले का खुलासा करने के दौरान इस टीम में करमचट थाना अध्यक्ष के साथ जितने भी पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। उनको को पुरस्कृत भी किया जाएगा।


कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट  

Suggested News