बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

BEGUSARAI : बेगूसराय में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को गोली लग गयी। बताया जा रहा है की युवक मूर्ति विसर्जन करने जा रहा था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग में उसे गोली लग गयी। गोली चलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 

घटना बेगूसराय जिले के खोदामनपुर प्रखंड के बिजोलिया गांव की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान बिजोलिया गांव निवासी मणि भूषण महतो के 20 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में जदयू नेता ने बताया कि पिछले एक घंटा से सदर अस्पताल में घायल युवक पड़ा हुआ है और अस्पताल कर्मी नदारत है। 

मूर्ति विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग होने से दीवाल में रिटर्न होकर युवक के Hip में एक गोली लगने से युवक घायल हो गिर पड़ा। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से  सदर अस्पताल  बेगूसराय लाया गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अस्पताल प्रबंधन लापरवाह है। जबकि जख्मी युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News