युवा चेतना ने छपरा के दर्जनों गांवों में छाता का किया वितरण, राष्ट्रीय संयोजक बोले-सामूहिक प्रयास से भारत बनेगा विश्व गुरु

CHAPRA : छपरा स्थित एकमा प्रखंड अंतर्गत ईटहरी,टेलिया डीह,घुड़ापाली,जमनपुरा,सशना,बलिया,बिर्ती,बनपुरा,सराँव,बेनौत सहित दर्जन भर गाँव के हज़ारों लोगों के बीच युवा चेतना की ओर से छाता का वितरण किया गया। इस मौके पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हमारा उद्देश्य है की आमलोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। देश के अंतिम व्यक्ति को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने हेतु हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक संघर्ष कर रहे हैं।
सिंह ने कहा की भारत विश्वशक्ति के रूप में उभर रहा है आज पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है। अब समय आ गया है की हम सामूहिक प्रयास के बल पर भारत माता को विश्वगुरु के रूप में पुनः स्थापित करें। उन्होंने कहा की बिहार में जंगलराज फिर से उभर गया है सबको मिलकर इसके ख़िलाफ़ लड़ना होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता के साथ धोखा दिया है।
वहीँ सिंह ने कहा की हम बिहार को लालटेन की रोशनी में नहीं जाने देंगे। परिवारवादी शक्तियों के खिलाफ हमे एकजुट होकर लड़ना होगा। कहा की देश की आजादी के बाद नेताओं ने अपने परिवार के पोषण के अलावा कोई काम नहीं किया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के उत्थान हेतु अद्भुत प्रयास किया है। रोहित ने कहा की हम किसी पार्टी के सदस्य नहीं हैं परन्तु आज भारत का यश मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ा है।
सिंह ने कहा की समाजवाद के नाम पर परिवारवाद के पौधे को वृक्ष नहीं बनने देंगे। हमारा लक्ष्य सामाजिक न्याय को स्थापित करना है। बिहार को बचाने की लड़ाई हम लड़ रहे हैं। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह,बलिन्द्र सिंह,लालबहादुर राम,मैन शाह,रामपुकार सिंह,राजू यादव,ईशा ख़ान,एजाजुल रहमान,राजेंद्र पासवान,जीतेन्द्र कुशवाहा,उपेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।