बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में अपराधियों का दुस्साहस, दिनदहाड़े युवक के सीने में उतारी गोलियां और हुए फरार

पटना में अपराधियों का दुस्साहस, दिनदहाड़े युवक के सीने में उतारी गोलियां और हुए फरार

 पटना। राजधानी पटना के राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में गोलियों की आवाज सूनी गई। यहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। घटना में घायल युवक का नाम विक्रांत यादव बताया गया है। अपराधियों ने उसके सीने में गोली मारी है।

मामले में मिली जानकारी घटना रविवार की है। जब थाना क्षेत्र में युवक को वहां पहुंचे अपराधियों ने अपना निशान बना लिया और उसके सीने में गोली उतारने के बाद वहां से फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

 वहीं कुछ लोगों की मानें तो घटना के पीछे कुछ दिन पहले हुए विवाद को बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि घायल युवक का कुछ लोगों के साथ स्मैक पीने को लेकर विवाद हो गया था। अनुमान है कि उसी विवाद के कारण युवक की हत्या की कोशिश की गई है।


Suggested News