बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' ऑस्कर के लिए नामांकित

जोया अख्तर की  फिल्म  'गली बॉय' ऑस्कर के लिए नामांकित

भारत की ओर से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत बॉलीवुड फिल्म गली बॉय की 92 वें अकादमी पुरस्कार के लिए आधिकारिक एंट्री हुई है। इस फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म (श्रेणी) में एंट्री मिली है।यह फिल्म मुंबई के धारावी झुग्गियों में सेट एक महत्वाकांक्षी रैपर मुराद अहमद की यात्रा है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए तमाम बाधाओं का सामना करता है। यह फिल्म भारतीय स्ट्रीट रैपर्स डिवाइन और नेज़ी के जीवन से प्रेरित है। 


ऑस्कर के लिए भारतिय फ़िल्म के एंट्री का चयन करने की निर्णायक मंडल की अगुवाई अपर्णा सेन ने की, और गली बॉय का चयन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। पिछले साल, असमिया भाषा की फिल्म विलेज रॉकस्टार्स को 91 वें एकेडमी अवार्ड्स में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया था। 


फ़िल्म गली बॉय के अन्य कलाकारों की सूची में सिद्धांत चतुर्वेदी, अमृता सुभाष, विजय वर्मा और विजय राज जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं। इस फ़िल्म को जोया अख्तर और रीमा काग्टिम ने लिखा था और टाइगर बेबी और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस फ़िल्म का निर्माण किया था। यह फ़िल्म 14 फरवरी को रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। 


92 वें एकेडमी अवार्ड्स का आयोजन 9 फरवरी, 2020 को लॉस एंजिल्स, यूएस में डॉल्बी थिएटर में होगा।

Suggested News