बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जीतनराम मांझी ने सभी सात विस सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम किया ऐलान, दामाद और समधन को भी दिया टिकट

जीतनराम मांझी ने सभी सात विस सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम किया ऐलान, दामाद और समधन को भी दिया टिकट

PATNA: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने आज सात सीटों पर अपने उम्मीदवार के नामों का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया। मांझी इस बार भी इमामगंज से चुनाव मैदान में होंगे। कुल सात सीटों में से एक पर खुद और दो पर रिश्‍तेदार चुनाव लड़ेंगे.मांझी ने दामाद और समधन को भी टिकट दिया है।

हम को जदयू कोटे से मिली सात सीटे

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को जदयू के कोटे से सात सीटें मिली हैं। मखदुमपुर, बाराचट्टी, टेकारी, कुटुंबा, कस्बा, मखदुमपुर, इमामगंज और सिकंदरा।हम की तरफ से बताया गया है कि बाराचट्टी से ज्योति देवी,टेकारी से अनिल कुमार ,मखदुमपुर से देवेन्द्र मांझी,सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी,कस्बा से राजेन्द्र यादव और कुटुंबा से श्रवण भुईयां को उम्मीदवार बनाया गया है। टेकारी से अनिल कुमार मंगलवार को नामांकन करेंगे।

2015 में मखदुमपुर से पराजित मांझी ने इस चुनाव इस सीट पर अपने दामाद को भेजने का फैसला किया है। मखदुमपुर के अलावा बाराचट्टी से मांझी की रिश्तेदार ज्योति देवी, कुटुंबा से अजय भुइंया, टेकारी से पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार और कस्बा से राजेंद्र यादव पार्टी प्रत्याशी बनाए गए हैं

 

Suggested News