बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर के पार्टी गठन के पहले अशोक चौधरी ने खोला बड़ा राज, जानिए BJP-JDU और पीके का काम...

Ashok Chaudhary on Prashant Kishor

Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार औऱ जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज यानी बुधवार(2 अक्टूबर) को अपनी पार्टी का गठन करने वाले हैं। पटना के वेटनरी ग्राउंड में पीके अपनी पार्टी का ऐलान करेंगे। आज से पीके अपनी राजनीति पारी की शुरुआत करेंगे। पार्टी गठन के पहले पीके ने दावा किया है कि वो करीब एक करोड़ सदस्यों के साथ अपनी पार्टी का गठन करने जा रहे हैं। वहीं पीके के राजनीकि में एंट्री करने से बिहार की सियासत गरमाई हुई है। 

सत्ता पक्ष सहित विपक्ष के नेता पीके पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी पीके पर बड़ा हमला बोला है। अशोक चौधरी ने पीके के राजनीतिक पार्टी के गठन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता पीके पर विश्वास करती है या नहीं। पीके को जनता का प्यार मिलता है या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। साथ ही अशोक चौधरी ने ये भी कहा है कि पीके एक बिजनेस मैन हैं और बिजनेस मैन का काम होता है। पॉलिटिशियन की फंडिंग करना।


अशोक चौधरी ने पीके को लेकर कहा कि, प्रशांत किशोर राजनीतिक दलों के लिए काम करते थे। 2014 में भाजपा के लिए काम किए, 2015 में जदयू के लिए 2016-17 में भी, उन्होंने सभी राजनीति दलों के लिए काम किया। लेकिन जिनके लिए भी काम किया उनके लिए दोबारा काम नहीं कर पाए, कारण क्या था वो ही जानें। वहीं अब उनके मन में है कि वो अपने लिए काम करें, उनका विचार है कि वो अगर वो राजनीति दल के लिए काम कर सकते हैं तो खुद  के लिए भी राजनीति कर सकते हैं।

अशोक चौधरी ने कहा कि, आज वो पार्टी का गठन कर रहे हैं। अब जनता उनके ऊपर कितना विश्वास करेंगी, उनका कितना साथ देगी ये तो वक्त ही बताएगा। साथ ही पीके को बिजनेस मैन बताते हुए अशौक चौधरी ने कहा कि, एक बिजनेस मैन पॉलिटिशियन की फंडिंग करता है। पीके पहले राजनीति पार्टी के लिए काम करते थे। अब राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे हैं, ऐसे में जनता कितना भरोसा करती है ये वक्त ही बताएगा। बता दें कि, 2 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे वेटनरी ग्राउंड में अपनी पार्टी का ऐलान करेंगे। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Editor's Picks