सचिन के घर शादी का जश्न: सीक्रेट सगाई के बाद अब फेरों की बारी, इस तारीख को दूल्हा बनेंगे अर्जुन तेंदुलकर, जानें कौन है मास्टर ब्लास्टर की होने वाली बहू?

क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं। अर्जुन तेंदुलकर और मशहूर बिजनेस परिवार की सानिया चंदोक की शादी की तारीखों का ऐलान हो गया है। अगस्त 2025 में हुई गुप्त सगाई के बाद अब मार्च 2026 में यह कपल सात फेरे लेगा।

सचिन के घर शादी का जश्न: सीक्रेट सगाई के बाद अब फेरों की बार

Mumbai : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के घर से एक बड़ी और खुशियों भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए यह पुष्टि हो गई है कि सचिन के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर इस साल मार्च में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अर्जुन अपनी मंगेतर सानिया चंदोक के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगे।

मार्च को सात फेरे लेंगे अर्जुन-सानिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की रस्में 3 मार्च 2026 से शुरू हो जाएंगी, जबकि मुख्य विवाह समारोह 5 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। यह एक बेहद निजी कार्यक्रम होगा, जिसमें केवल तेंदुलकर और घई परिवार के करीबी सदस्य, चुनिंदा मित्र और क्रिकेट जगत की कुछ खास हस्तियां ही शामिल होंगी।

कौन हैं सानिया चंदोक?

सानिया चंदोक एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं और मुंबई के प्रतिष्ठित व्यावसायिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। वह जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। सानिया लंबे समय से तेंदुलकर परिवार की करीबी रही हैं।

सचिन ने खुद लगाई मुहर'हम बहुत उत्साहित हैं'

इस हाई-प्रोफाइल रिश्ते का खुलासा तब हुआ जब सचिन तेंदुलकर ने खुद एक Reddit AMA सेशन के दौरान एक प्रशंसक के सवाल का जवाब दिया। सगाई की पुष्टि करते हुए मास्टर ब्लास्टर ने कहा, "हां, सगाई हो गई है और हम सब उसकी (अर्जुन) जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए बहुत उत्साहित हैं।" बता दें कि दोनों ने अगस्त 2025 में एक सीक्रेट सेरेमनी में सगाई की थी।

करियर में भी बड़ा बदलावमुंबई इंडियंस छोड़ अब LSG के हुए अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर के लिए यह साल निजी और पेशेवर दोनों मोर्चों पर बड़ा साबित होने वाला है। आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे अर्जुन को आगामी सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में ट्रेड किया गया है। गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में शतक लगाकर अपने पिता के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले अर्जुन अब अपनी नई टीम के साथ-साथ गृहस्थ जीवन की भी शुरुआत करेंगे।