Hardik Pandya: गर्लफ्रेंड के बर्थडे के ठीक बाद हार्दिक पांड्या का बड़ा धमाका! खिलौनों से खेलने की उम्र में बेटे को दी करोड़ों की गाड़ी

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक का भले ही अलग हो चुके हों, लेकिन दोनों अपने बेटे अगस्त्या की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। वहीं अब हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे को करोड़ों की गाड़ी गिफ्ट की है।

हार्दिक पांड्या
हार्दिक ने बेटे को दी करोड़ों की गाड़ी - फोटो : social media

Hardik Pandya: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड की जन्मदिन को लेकर सुर्खियों में थे। 19 फरवरी को उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का जन्मदिन था। इस दौरान दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। वहीं अब 2 दिनों के बाद एक बार फिर हार्दिक पांड्या सुर्खियों में हैं। दरअसल, हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक का भले ही अलग हो चुके हों, लेकिन दोनों अपने बेटे अगस्त्या की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं।

बेटे को गिफ्ट की लग्जरी SUV

अगस्त्या फिलहाल नताशा के साथ रहते हैं, लेकिन हार्दिक का अपने बेटे के प्रति प्यार एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में अगस्त्या और नताशा को नई लैंड रोवर डिफेंडर की डिलीवरी लेते देखा जा सकता है। तस्वीर में एक वेलकम नोट पर साफ लिखा है—“Papa to Agastya”, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

4 करोड़ की अनुमानित कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने अपने बेटे को करोड़ों रुपये की लग्जरी SUV गिफ्ट की है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि डिफेंडर का कौन सा वेरिएंट खरीदा गया है, लेकिन इस मॉडल की ऑन-रोड कीमत लगभग 1 करोड़ से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे टॉप-एंड मॉडल बताया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये हो सकती है।

पहले से है डिफेंडर का शौक

हार्दिक पांड्या के पास पहले से भी डिफेंडर कार मौजूद है। बताया जा रहा है कि इस बार भी उन्होंने मुंबई के उसी शोरूम से कार खरीदी, जहां से पहले यह ब्रांड लिया था। मुंबई के नवनीत मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की कि अगस्त्या पांड्या और नताशा स्टैनकोविक को यह कार सौंपी गई। बेटे के लिए हार्दिक के इस खास गिफ्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।