MS Dhoni Car: रांची की सड़कों पर दिखी धोनी की नई SUV, धूम मचाते हुए रोड पर लगाया चक्कर, जानें खासियत

MS Dhoni Car: एमएस धोनी ने अपने कार कलेक्शन में Citroen Basalt Dark Edition को शामिल किया है। जानें इस SUV के फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और कीमत के बारे में सभी खास बातें।

MS Dhoni Car
MS धोनी की नई राइड- फोटो : social media

MS Dhoni Car: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने शानदार ऑटोमोबाइल टेस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं।धोनी को हाल ही में झारखंड की राजधानी रांची में Citroen Basalt Dark Edition SUV चलाते हुए देखा गया।उनका गैरेज पहले से ही Mercedes-Benz G63 AMG, Nissan Jonga, Jeep Grand Cherokee SRT जैसी कई लग्जरी गाड़ियों से भरा हुआ है, और अब इसमें जुड़ गई है ये स्टाइलिश और बोल्ड SUV।

डिजाइन: डार्क एडिशन की दमदार पहचान

Citroen Basalt Dark Edition का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका बोल्ड और स्पोर्टी लुक।इस SUV में मिलता है पर्ला नेरा ब्लैक पेंट फिनिश,डार्क क्रोम एक्सेंट,ग्लॉस ब्लैक साइड मोल्डिंग और बंपर, ब्लैक अलॉय व्हील्स और डोर हैंडल। इन सब चीजों की वजह से यह SUV सड़कों पर चलते ही भीड़ में अलग नजर आती है। शायद यही वजह है कि धोनी जैसे सटल लेकिन क्लासिक टेस्ट वाले स्टार ने इसे चुना।

सेफ्टी: 4-स्टार NCAP रेटिंग के साथ दमदार सुरक्षा

Citroen Basalt को भारत में 4-स्टार NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUV में से एक बनाती है।इसके प्रमुख सुरक्षा फीचर्स में शामिल हैं 6 एयरबैग्स, ABS और EBD,ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)। इन फीचर्स के चलते यह कार ना सिर्फ हाईवे, बल्कि शहर की ट्रैफिक में भी पूरी सुरक्षा देती है।

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी: कम्फर्ट के साथ स्मार्ट फीचर्स

Citroen Basalt Dark Edition के अंदर झांकें तो मिलता है 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट,डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग पैड। हालांकि, इसमें सनरूफ और रियर विंडो शेड्स जैसी सुविधाएं नहीं दी गई हैं, फिर भी इसका फिनिश और लेआउट प्रैक्टिकल व मॉडर्न है।

इंजन और परफॉर्मेंस: स्मूद और पावरफुल राइडिंग एक्सपीरियंस

इस SUV में दिया गया है 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो कि दो ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आता है। मैनुअल में 110 bhp और 190 Nm टॉर्क। ऑटोमैटिक में 205 Nm तक टॉर्क साथ में मिलता है 6-स्पीड गियरबॉक्स, जो इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट बनाता है। धोनी जैसे व्यक्ति के लिए, जो परफॉर्मेंस और कंट्रोल दोनों पर विश्वास करते हैं, यह SUV एक उत्तम चयन है।

कीमत और वैल्यू फॉर मनी

Citroen Basalt Dark Edition की एक्स-शोरूम कीमत ₹12.30 लाख रखी गई है। इस कीमत पर यह SUV एक प्रीमियम एक्सटीरियर लुक,स्मार्ट टेक्नोलॉजी और सुरक्षा फीचर्स के साथ उच्च वैल्यू फॉर मनी ऑफर करती है।