MS Dhoni News: IPL 2026 में नहीं खेलेंगे MS धोनी ! 'थाला' के इंतजार में बैठे फैंस को लगा बड़ा झटका, सामने आई बड़ी वजह

MS Dhoni News: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे। सीएसके फ्रेंचाइजी ने शनिवार (28 मार्च) को इसकी पुष्टि की है।

MS Dhoni
IPL नहीं खेलेंगे कैप्टन कूल - फोटो : social media

MS Dhoni News: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज आज यानी शनिवार से हो रहा है। आज से आईपीएल फैन्स अपने अपने पसंदीदा खिलाड़ी को क्रिकेट खेलते हुए देख पाएंगे। लेकिन मैच शुरु होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज MS धोनी चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे।

एमएस धोनी पहले 4 मैच से रहेंगे नदारद 

फ्रेंचाइजी की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, धोनी को पिंडली (काफ) में खिंचाव की समस्या है, जिसके चलते वह करीब दो हफ्ते तक टीम से दूर रह सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सीजन के पहले चार मैच मिस कर सकते हैं। धोनी की गैरमौजूदगी में टीम के संयोजन और रणनीति पर असर पड़ सकता है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन या उर्विल पटेल को सौंपी जा सकती है। वहीं, फिनिशर की भूमिका में भी टीम को नए विकल्प तलाशने होंगे।

CSK फैंस को तगड़ा झटका 

गौरतलब है कि एमएस धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन आईपीएल में लगातार सक्रिय हैं। पिछले सीजन में उन्होंने सभी 14 मैच खेले और 135 से अधिक स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे। धोनी की अनुपस्थिति में सीएसके के सामने सीजन की शुरुआत में ही कड़ी चुनौती होगी। अब देखना होगा कि टीम उनके बिना शुरुआती मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करती है और कब तक अनुभवी खिलाड़ी मैदान पर वापसी कर पाते हैं।

इन मैचों में नहीं खेल पाएंगे धोनी

30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

3 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स

5 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

11 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी Sanju Samson या उर्विल पटेल को दी जा सकती है। वहीं टीम की रणनीति और फिनिशिंग पर भी असर पड़ सकता है। धोनी की अनुपस्थिति टीम के लिए शुरुआती चरण में बड़ी परीक्षा साबित हो सकती है। 44 साल की उम्र में भी धोनी टीम के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद रहेगी कि वह जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी करें और टीम को मजबूती दें।