LATEST NEWS

UP NEWS: भाजपा ने 72 जिलाध्यक्षों की सूची की जारी, देखें पूरी लिस्ट...

UP NEWS: भाजपा ने 72 जिलाध्यक्षों की सूची की जारी, देखें पूरी लिस्ट...

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ से विजय मौर्य को भाजपा का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। विजय मौर्य पहले पार्टी के महामंत्री थे और अब उन्हें पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह घोषणा सर्वोदय नगर स्थित पारस इन होटल में की गई, जहां राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, चुनाव अधिकारी डॉ. रमापति राम त्रिपाठी और पर्यवेक्षक रजनीश महेश्वरी ने नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की..


72 जिलाध्यक्षों की सूची जारी

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने करीब दो महीने की मेहनत के बाद रविवार को कुल 72 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इस सूची में पार्टी ने जातीय समीकरणों का ध्यान रखते हुए अपने राजनीतिक रणनीतियों को मजबूत किया है। साथ ही विपक्ष के पीडीए फार्मूले को मात देने की भी कोशिश की गई है। पार्टी ने इस बार महिलाओं की भागीदारी को भी प्राथमिकता दी है, ताकि हर वर्ग को समान प्रतिनिधित्व मिल सके।

Editor's Picks