UP NEWS: हज यात्रा में हुआ बड़ा बदलाव, 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकेंगे सऊदी, जानिए क्या है वजह?

UP NEWS: हज यात्रा में हुआ बड़ा बदलाव, 12 वर्ष से कम उम्र के

लखनऊ: सऊदी अरब सरकार ने हज-2025 के लिए 12 साल से कम उम्र के बच्चों को वीजा जारी करने से इनकार कर दिया है। इस फैसले से पूरे देश के 291 बच्चों के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के 18 बच्चे भी शामिल हैं।


यूपी से 13,748 लोग जाएंगे हज

इस साल उत्तर प्रदेश से कुल 13,748 आज़मीन हज यात्रा पर जाएंगे। इनमें कई जिलों के 18 बच्चे भी शामिल थे, लेकिन अब वे नहीं जा सकेंगे क्योंकि उनकी उम्र 12 साल से कम है।


हज कमेटी का सर्कुलर जारी

राज्य हज कमेटी के सचिव एस.पी. तिवारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने एक सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी है कि सऊदी सरकार इस बार 12 साल से कम उम्र के बच्चों का वीजा जारी नहीं कर रही है। यही कारण है कि देशभर में इतने बच्चों के आवेदन निरस्त किए गए हैं।

Nsmch


परिवार के बाकी सदस्य कर सकेंगे यात्रा

एस.पी. तिवारी ने बताया कि जिन कवर नंबरों में ये बच्चे शामिल थे, उनके साथ बाकी यात्री हज यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन अगर कोई यात्री अपने बच्चे की वजह से यात्रा कैंसल करना चाहता है तो वह 14 अप्रैल तक ऑनलाइन या ‘हज सुविधा’ ऐप के जरिए आवेदन कर सकता है।


14 अप्रैल तक कैंसलेशन पर कोई चार्ज नहीं

उन्होंने ये भी बताया कि 14 अप्रैल तक अगर कोई अपनी यात्रा रद्द करता है, तो उसे किसी तरह की कटौती या शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन 14 अप्रैल के बाद रद्दीकरण शुल्क नियमानुसार लिया जाएगा।