LATEST NEWS

Ram Navami 2025: रामनवमी को लेकर अयोध्या में नौ दिनों तक रहेगी कार्यक्रमों की धूम, रामलला का होगा सूर्यतिलक, देशभर के लोग करेंगे लाइव दर्शन...

Ram Navami 2025: अयोध्या में रामनवमी को लेकर खास तैयारियां की जा रही है। रामनवमी को लेकर अयोध्या में 9 दिनों तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही ठीक 12 बजे रामलला का सूर्यतिलक होग।

रामलला
Ram Navami 2025- फोटो : social media

Ram Navami 2025: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर चैत्र रामनवमी का भव्य उत्सव धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन के तहत दुर्गा सप्तशती पारायण, श्रीरामचरितमानस, वाल्मीकि रामायण और अध्यात्म रामायण के पाठ होंगे। इसके अलावा, यज्ञ अनुष्ठान भी संपन्न होगा, जिसमें दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के साथ एक लाख आहुतियां अर्पित की जाएंगी। कथा वाचक आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज रामकथा का प्रवचन देंगे।

रामनवमी पर सूर्य तिलक का लाइव प्रसारण

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक में पेजावर मठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु माधवाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ ने बताया कि रामनवमी पर 29 मार्च से 6 अप्रैल तक भव्य अनुष्ठानों का आयोजन होगा। राम नवमी के दिन, भगवान श्रीराम के अभिषेक के साथ ही जन्म की घड़ी में ठीक दोपहर 12 बजे उनके मस्तक पर सूर्य तिलक होगा। इस विशेष क्षण का सीधा प्रसारण दूरदर्शन द्वारा किया जाएगा और इसे 50 सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जाएगा।

राम मंदिर सहित अन्य कार्यों पर 2,150 करोड़ रुपये का व्यय

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट पारित किया गया। महासचिव चंपतराय ने जानकारी दी कि बोर्ड के गठन (5 फरवरी 2020) से 28 फरवरी 2025 तक राम मंदिर निर्माण सहित विभिन्न कार्यों पर कुल 2,150 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें केंद्र और विभिन्न राज्यों को करों के रूप में 396 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जो कुल खर्च का 18% है। 

भव्य आयोजन को लेकर उत्साह 

जीएसटी के अंतर्गत 272 करोड़ रुपये, टीडीएस मद में 39 करोड़ रुपये, लेबर सेंसस पर 14 करोड़ रुपये, पीएफ व ईएसआई पर 7.04 करोड़ रुपये, बीमा पॉलिसी पर 4 करोड़ रुपये, श्रीराम जन्मभूमि के नक्शे के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण को 5 करोड़ रुपये और भूमि खरीद के लिए स्टांप शुल्क व पंजीकरण फीस के रूप में 29 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। रामनवमी के इस भव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है, और अयोध्या एक बार फिर आध्यात्मिक आस्था के केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित होने जा रही है।"

Editor's Picks