UP NEWS: श्रीराम जन्मोत्सव के रूप से समग्र योग परिवार ने मनाया स्थापना दिवस

लखनऊ: गोमतीनगर के हुसडि़या चौराहे पर स्थित समग्र योग केंद्र में रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव और नूतन संवत्सर के अवसर पर स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया और बाद में भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समग्र योग परिवार के सदस्यों ने सभी को योग की नई विधाओं से परिचित कराया और उनके निरोगी होने की कामना की।
पंचकर्म की क्रियाओं का शुभारंभ
कार्यक्रम में समग्र योग केंद्र द्वारा पंचकर्म की क्रियाओं का शुभारंभ किया गया। इन क्रियाओं में बस्ती, अभ्यंग, स्वेदन, शिरोधारा, नस्य और पत्र पोटली शामिल हैं, जो शरीर का कायाकल्प करने के लिए की जाती हैं। इन विधाओं को अपनाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
समग्र योग साधना संस्थान का उद्देश्य
समग्र योग साधना संस्थान पिछले दस वर्षों से योग की विधाओं को सरलतम और वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षण दे रहा है। संस्थान का उद्देश्य शास्त्रीय वैदिक और दार्शनिक योग की विद्या को जन-जन तक सरल और सुलभ रूप में पहुंचाना है। यहां योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, मुद्रा, बंध, ध्यान और सूर्य उपासना जैसे विधियों का विधिवत अभ्यास कराया जाता है, जो व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक, मानसिक, शारीरिक और सामाजिक समस्याओं का समाधान करते हैं।
संचालन और मार्गदर्शन
इस संस्थान का संचालन परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती (मुंगेर, बिहार), ब्रह्मचारी स्वामी रुद्रदेव (ऋषिकेश), योगाचार्य डॉक्टर अवधेश शर्मा (अयोध्या) और उनके सहयोगी जिज्ञासा कापड़ी, अमित सिंह, शशांक सिंह और सुनीता सिंह कुशल द्वारा किया जा रहा है। समग्र योग परिवार के इस प्रयास से लोगों को योग के महत्व का अहसास हो रहा है और वे अपनी जीवनशैली को अधिक स्वस्थ और संतुलित बनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।