Bihar News: औरंगाबाद में दीपावली की खुशी मातम में बदली, करंट लगने से युवक गंभीर
दीपावली की रात औरंगाबाद जिले के मदनपुर में एक हादसे ने खुशियों पर पानी फेर दिया। घर में दीपावली की रोशनी लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया है।

दीपावली की खुशी मातम में बदली- फोटो : Reporter
Bihar News: दीपावली की रात औरंगाबाद जिले के मदनपुर में एक हादसे ने खुशी के माहौल को गमगीन कर दिया। घर में लाइट की सजावट करते समय एक युवक बिजली के झटके से बुरी तरह झुलस गया।
घटना के अनुसार, मदनपुर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी कपिल चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार दीपावली की रात घर में लाइट लगा रहा था। तभी अचानक वह बिजली के संपर्क में आ गया और बेहोश हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर बिजली के खतरों की ओर इशारा करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारों के मौसम में बिजली के उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर
Editor's Picks