साइबर हमले का शिकार हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा का 'एक्स' हुआ हैक, मची खलबली
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक ‘एक्स’रविवार को साइबर हमले का शिकार हुआ.
Chief Minister Hemant Soren- फोटो : news4nation
Jharkhand Mukti Morcha: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को ‘‘असामाजिक तत्वों’’ ने हैक कर लिया है। सोरेन इस समय अपने पिता एवं झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में हैं।
सोरेन ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झामुमो के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है।’’ मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को कार्रवाई शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा, ‘‘इस मामले पर संज्ञान लें, इसकी जांच करें और तत्काल कार्रवाई करें।