wedding news - जयमाल के बाद दूल्हे के बहनोई ने की ऐसी हरकत, नाराज दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, बैरंग लौटी बारात
wedding news - दूल्हे के बहनोई की गलत हरकतों से परेशान होकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान बारात बिना दुल्हन के वापस लौटी

Fatehpur - शादी के कार्यक्रमों में सिर्फ दूल्हे पक्ष के लोग ही नाराज नहीं होते हैं, दुल्हनवाले भी नाराज होते हैं। यूपी के कानपुर में ऐसा ही कुछ हुआ है। यहां बहुआ क्षेत्र में एक शादी में दुल्हन ने जयमाला करने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान वर और वधू पक्ष की तरफ नौ घंटे तक पंचायत चलती रही, लेकिन बात नहीं बनी। सुबह पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष के बीच लेनदेन को लेकर समझौता और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
क्या हुआ था
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार रात फतेहपुर के ललौली थाने के बहुआ क्षेत्र में एक बरात आई थी। जहां वर का तिलक चढ़ा। वधू पक्ष ने बरातियों का नाश्ता व भोजन कराया। बताते हैं कि नोएडा में रहने वाले दूल्हे के बहनोई की गाड़ी से बिचवानी व एक किशोरी को टक्कर लग गई। जिससे किशोरी का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया।
विरोध करने पर दूल्हे के बहनोई ने सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया और हंगामा किया। इस दौरान जयमाला संपन्न हो गया था। जब दुल्हन को दूल्हे के बहनोई द्वारा किए जानेवाले हंगामे की खबर मिली तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जिससे वर-वधू की भांवर नहीं पड़ी। इसके बाद वधू की मां ने पुलिस चौकी में दूल्हे की बहन, बहनोई, पिता आदि के विरुद्ध गाड़ी चढ़ाने के प्रयास की तहरीर दे दी।
दूल्हा पक्ष ने लौटाए शादी में खर्च हुए पैसे
पुलिस ने वर व वधू पक्ष को चौकी बुलाया जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।वर पक्ष ने वधू पक्ष को खर्च का 1 लाख 53 हजार 200 रुपये वापस लौटाए। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। इंस्पेक्टर समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि वर व वधू के बीच समझौता करा दिया गया जिससे कोई कार्रवाई नहीं की गई।