Ara Crime: आरा जिले के पीरो थाना क्षेत्र में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक को लगी गोली, एक की हालत गंभीर

Ara Crime: आरा जिले के पीरो थाना क्षेत्र के सकरी गांव में आर काटने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट और गोलीबारी हुई। आकाश राज नामक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ।

जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष- फोटो : NEWSNATION

Ara Crime: आरा जिले के पीरो थाना क्षेत्र के सकरी गांव में आर काटने के विवाद को लेकर मारपीट व फायरिंग की गई। जिसमें फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही मारपीट के दौरान एक अधेड़ भी जख्मी हो गए। जिसके बाद परिजन द्वारा दोनों को इलाज के लिए पीरो पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। बेहतर इलाज के लिए आरा इमरजेंसी हॉस्पिटल डॉक्टर के द्वारा गोली निकाल दी गई है।

डॉक्टर रेजा हसन ने बतया की गोली निकल गई है पेसेंट अब ठीक है जानकारी के अनुसार छर्रा लगने से जख्मी युवक  पीरो थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी वीरेंद्र यादव का 27 वर्षीय पुत्र आकाश राज है। जबकि मारपीट में उसी गांव के निवासी स्व.कपिल देव सिंह के 52 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह शामिल है व दोनो रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते है। इधर आकाश राज ने बताया कि गांव के ही विनय सिंह का उसके जमीन के आगे एक कट्ठा जमीन है और उसके बीच आर बनाया गया था।

आरी को लेकर हुई लड़ाई

रविवार (6 जुलाई 2025) की सुबह विनय सिंह और विजय सिंह द्वारा उस आर काट दिया गया। जब आकाश राज ने कहा कि आप लोगों ने आरी क्यों काटा। पहले आमीन बुलवाकर नापी कर लेते। इसी बात को लेकर उनके बीच तीखी नोंकझोंक हुई। जिसके बाद उन लोगों द्वारा उसकी और उसके चाचा सुरेंद्र सिंह को लाठी-डंडों से पीटा जाने लगा। तभी विनय सिंह का भतीजा विवेक कुमार वहां आया और ताबड़तोड़ दो राउंड दौरान फायरिंग कर दी। लेकिन तीसरा राउंड जब उसने फायरिंग की तो उसे छर्रा लग गया। जिससे दोनो जख्मी हो गए।

पुलिस मामले की कर रही छानबीन

दूसरी तरफ जख्मी आकाश राज ने आर काटने को लेकर विनय सिंह,विजय सिंह,मनोज सिंह पर लाठी-डंडों से मारपीट करने एवं विनय सिंह के भतीजे विवेक कुमार पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।


भोजपुर आरा से आशीष कुमार की रिपोर्ट