14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग!बैठक के बाद होगा बड़ा धमाका?, सियासी शतरंज पर सीएम की आखिरी चाल

Bihar Cabinet Meeting: 14 अप्रैल को बुलाई गई कैबिनेट की बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि यह मौजूदा सरकार की आख़िरी कैबिनेट मीटिंग साबित हो सकती है।

Nitish Govt Last Cabinet Meet
नीतीश सरकार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग!- फोटो : social Media

Bihar  Cabinet Meeting: बिहार की सियासत इन दिनों अफवाहों, अटकलों और सियासी बयानबाज़ी के धुएं से घिरी हुई है। सूत्रों की मानें तो 14 अप्रैल को बुलाई गई कैबिनेट की बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि यह मौजूदा सरकार की आख़िरी कैबिनेट मीटिंग साबित हो सकती है। सियासी गलियारों में यह चर्चा ज़ोरों पर है कि मीटिंग के फौरन बाद मुख्यमंत्री राजभवन का रुख कर सकते हैं और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक तस्दीक नहीं हुई है, लेकिन अंदरखाने की खबरें माहौल को गर्म किए हुए हैं।हुकूमत के गलियारों में हलचल तेज है और सत्ता के गलियारों में हर शख्स एक ही सवाल पूछ रहा है क्या वाकई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी छोड़ने वाले हैं या यह महज एक सियासी दांव है?

इधर, इस्तीफे की इन अटकलों के बीच सरकार ने स्वास्थ्य महकमे में बड़ा और सख्त फैसला लेकर सबको चौंका दिया है। सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। इस फैसले को कुछ लोग जनहित में बड़ा कदम बता रहे हैं, तो वहीं विपक्ष इसे आख़िरी वक्त का दिखावा करार दे रहा है।

पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। सत्ता पक्ष के भीतर बैठकों का दौर जारी है, जहां नए नेतृत्व को लेकर माथापच्ची हो रही है। खबरें यह भी हैं कि इस बार सत्ता की बागडोर किसी नए और कद्दावर चेहरे को सौंपी जा सकती है, जिससे सियासत का पूरा समीकरण बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि यह सियासी कहानी किस मोड़ पर जाकर खत्म होती है क्या यह वाकई एक दौर का अंत है या फिर एक नई सियासी पटकथा की शुरुआत। बिहार की अवाम की निगाहें फिलहाल इस बड़े सियासी फैसले पर टिकी हुई हैं।