Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार

Bihar News : औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह बताया कि मेरे लगातार संघर्ष और प्रयास के कारण आज केन्द्र सरकार ने एन एच 139 को फोरलेन बनाने की मंजूरी दे दिया है.....पढ़िए आगे

फोरलेन की मंजूरी - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : बिहार, झारखंड तथा छत्तीसगढ़ के कई जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क एन एच 139 को केन्द्र सरकार ने फ़ोरलेन बनाने की मंजूरी दे दिया है। जिसकी जानकारी देते हुए आज औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह बताया कि मेरे लगातार संघर्ष और प्रयास के कारण आज केन्द्र सरकार ने एन एच 139 को फोरलेन बनाने की मंजूरी दे दिया है।

उन्होंने बताया कि मेरा यह लगातार प्रयास था कि किसी भी स्थिति में एनएच 139 को फोरलेन बनना चाहिए। क्योंकि यह सड़क बिहार के राजधानी पटना से निकल कर कई जिले होते हुए झारखंड के कई जिलों को जोड़ता है। इसकी लंबाई तकरीबन 175 किलोमीटर है। इस सड़क को फोरलेन होने से अन्य कई राज्यों को भी बिहार आना आसान हो जाएगा। क्योंकि यही एक इकलौता  सड़क है जो,छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश तथा अन्य कई राज्यों को बिहार और नेपाल से जोड़ती है।

उन्होंने कहा कि जब मैं सांसद था। तब भी इस सड़क को लेकर केन्द्र में सवाल उठाता रहता था। आज जब हम चुनाव हार भी गए है। लेकिन इस सड़क को फोरलेन बनाने को लेकर लगातार प्रयास करते रहे। जब गयाजी में हमारे केन्द्र सरकार के सड़क निर्माण मंत्री नितिन गडकरी जी आय हुए थे तो उस समय भी हमने इस सड़क निर्माण की बात कहा था।

पूर्व सांसद ने कहा की नितिन गडकरी ने आश्वासन भी दिया था कि बहुत जल्द इसका निदान निकल जायेगा। जिसका नतीजा आज आप सबों के सामने है की केन्द्र सरकार के द्वारा एन एच 139 को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है और बहुत जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। जिसको लेकर  केन्द्र सरकार तथा बिहार सरकार को उन्होंने साधुवाद कहा है। 

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट