विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का बेलागंज में स्वागत सभा का आयोजन, केंद्र-प्रदेश की विकास योजनाओं की सराहना
Gayaji - बिहार विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला गया लौट रहे विधानसभा अध्यक्ष सह गया नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार का सोमवार को बेलागंज में भव्य स्वागत किया गया। पटना से सड़क मार्ग से गया जा रहे डॉ प्रेम कुमार का बेलागंज स्थित एक निजी सभागार में स्थानीय व्यवसायियों एवं एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता भाजपा के जिला महामंत्री अशोक कुमार एवं मंच संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि गया ज्ञान और मोक्ष की भूमि है। इसका अंतरराष्ट्रीय महत्त्व है। इसके विकास को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार सतत प्रयत्नशील है। जिसका परिणाम भी दिख रहा है। मेरा भी प्रयास होगा कि हमारा गया जिला पूरे देश में विकसित और समृद्धिशाली क्षेत्रों में अव्वल दर्जे पर रहे।
उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो दायित्व मुझे मिला है, उसे जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन कर गया के मान सम्मान बढ़ाने का काम करूंगा। गया जिले को हर क्षेत्र विकसित करना हमारा लक्ष्य है। अपने संबोधन में डॉ कुमार ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक ही लक्ष्य है विकसित देश बने और विकसित बिहार बने। सरकार सभी वर्गों के लिए लगातार योजनाएं चला रही है।
वहीं समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद विजय कुमार मांझी ने कहा कि हम सबों के लिए गौरव की बात की नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने गया विधायक डॉ प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इनके नेतृत्व में बिहार विधानसभा स्वर्णिम इतिहास लिखेगा और गया जिले का चहुंमुखी विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम को भाजपा नेता सह अधिवक्ता मुकेश कुमार, देवानंद पासवान आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का यह दौरा पूरे गया जिले के लिए गौरव की बात है और इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेलागंज के व्यवसाई अजय कुमार, उपेन्द्र कुमार, बबलू कुमार, नाथून प्रसाद भाजपा नेता राजेश कुमार शर्मा, दीपक कुमार, जदयू के युवा नेता रविशंकर कुमार, मोहित त्रिपाठी, रालोम के प्रखंड अध्यक्ष कुणाल शर्मा सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह परमार ने किया।
गया से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।