Bihar News : गोल प्रतिभा खोज परीक्षा को लेकर सम्मान समारोह हुआ आयोजन, जोन लेवल पर चयनित छात्रों को किया पुरस्कृत
Bihar News : भागलपुर जोन के गोल टैलेंट सर्च एग्जाम के सफल छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में अलग सैकड़ों छात्रों को पुरस्कृत किया गया.....पढ़िए आगे
PATNA : गोल टैलेंट सर्च एग्जाम (जी.टी.एस.ई.) भागलपुर जोन का सम्मान समारोह, जमालपुर के पूर्वोत्तर रेलवे नेशनल इंस्टीट्यूट में सम्पन्न हुआ। भागलपुर जोन से सभी क्वालीफाईड और अवार्ड विनर्स स्टूडेंट के लिए यह आयोजित किया गया था। विदित है कि गोल संस्थान 27 वर्षों का अपना सफर इस वर्ष तय किया है। पिछले 16 वर्षों से इस परीक्षा का आयोजन 6 राज्यों में किया जाता रहा है। जिसमें बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा शामिल है। जी.टी.एस.ई. 2024-25 के दो चरणों के इस परीक्षा के प्रथम चरण में जहाँ लगभग 1,50,800 छात्रों ने भाग लिया वहीं मेन एग्जाम में लगभग 38000 छात्र क्वालीफाई किये थे। सेमिनार के माध्यम से उन चयनित छात्रों को रिजल्ट दिया गया वहीं जोन लेवल पर चयनित छात्रों को पुरस्कार भी दिया गया।
गोल इंस्टीच्युट के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह का कहना है कि आज के इस प्रतिस्पर्धी युग में स्कूल की पढ़ाई के साथ कम्पीटीशन की भी तैयारी छात्र साथ में करते हैं। सभी सफल हुए छात्रों को बधाई देते हुए उन्होनें कहा कि पिछले 16 वर्षों में जी.टी.एस.ई. में सफल हुए हजारों छात्रों ने नीट, जे.ई.ई., आई.आई.टी., सिविल सर्विसेज तथा अन्य राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता हासिल किया है। करियर काउंसिलिंग की विशेष सुविधा वेबिनार के माध्यम से गोल से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी छात्रों की सफलता का श्रेय छात्रों के कड़ी मेहनत, लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति को दिया। साथ ही उन सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया। जिनके मेहनत और सही मार्गदर्शन के कारण आज छात्रों ने जी.टी.एस.ई. में सफलता प्राप्त किया है। गोल इंस्टीच्युट के आर एण्ड डी हेड आनंद वत्स छात्रों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि गोल संस्थान के तरफ से आयोजित की जाने वाली जी.टी.एस.ई. परीक्षा गोल संस्थान का (सी.एस.आर.) प्रोग्राम है जो विगत 16 वर्षों से आयोजित किया जाता रहा है।
कार्यक्रम का संचालन गोल संस्थान के चीफ कोर्डिनेटर अभिषेक कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि वैसे छात्र जो मेडिकल या इंजिनियरिंग की तैयारी करना चाहते हैं उनके लिए जी.टी.एस.ई. के आधार पर स्कॉलरशिप दिया जाता है। जिसके आधार पर वह गोल के क्लासरूम प्रोग्राम में एडमीशन ले सकते हैं। साथ ही उन सभी छात्रों के लिए भी एक सुनहरा मौका है कि गोल के स्कॉलरशीप-कम-एडमीशन टेस्ट में भाग लेकर गोल के विभिन्न क्लासरूम प्रोग्राम में एडमिशन लेकर पढ़ाई कर सकते हैं। गोल संस्थान ने पूरे बिहार के 38 जिलों में जी.टी.एस.ई. 2024-25 का आयोजित किया था। सम्मान समारोह में वर्ग 7 के सुधांशु कुमार लैपटॉप मिला। जबकि वर्ग 6 के सुनील कुमार, वर्ग 7 के आदित्य, वर्ग 8 के आयुष कुमार, वर्ग 9 के विपुल कुमार झा तथा वर्ग 10 के आरजू बलवान टैब दिया गया। वहीँ वर्ग 6 के कृष और हिमांशु, वर्ग 7 के सुन्दरम कुमार और अंकित, वर्ग 8 के कृष्ण कुमार और कुणाल, वर्ग 9 के लक्कि और सलोनी तथा वर्ग 10 के सुशांत राज व विशाखा को घड़ी देकर सम्मानित किया गया।
जबकि वर्ग 6 के किशन कुमार, आशिष कुमार, सोनू कुमार, शुभम राज, श्रृष्टि संगम, दिलखुश कुमार, साहिल कुमार, वर्ग 7 के युग आदित्य, सत्यम कुमार, मयंक सिन्हा, विजय, राजनंदनी कुमार, मुकुन्द कुमार, सत्यम राज, वर्ग 8 के नयन विभुति, आकाश अगम, आदर्श कुमार, खुशी जायसवाल, प्रिया कुमारी, कृष्णा सिंह, शुभम कुमार और वर्ग 9 के शुभम कुमार, पियुश कुमार, मो. अतीर हसन, रमण कुमार, कृतिका कुमारी, शिद्धार्थ, आर्यन कुमार और वर्ग 10 के अनीस राज, आरती कुमार, चांदनी, लक्ष्य कुमार, चांदनी और उर्वशी को बैग दिया गया।वैसे सभी सफल छात्र जो आज के सेमिनार में अनुपस्थित थे वो गोल संस्थान के पटना हेडक्वार्टर में अपना पुरस्कार एवं सर्टीफिकेट आ कर ले सकते हैं।