Diwali Bank Holiday 2024: दीपावली को लेकर लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब और कहां

Diwali Bank Holiday 2024: दीपावाली का त्योहार करीब है और इसके साथ ही कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी। अगर आपने कोई बैंक काम निपटाना है, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है।

Bank Holiday- फोटो : social media

Dipawali Bank Holiday 2024: दीपावाली का त्योहार करीब है और इसके साथ ही कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी। अगर आपने कोई बैंक काम निपटाना है, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। दीपावली को लेकर लगातार 4 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।  दिपावली को लेकर पटना सहित कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। बता दें कि, 26 अक्टूबर को महीने के चौथे शनिवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे। जबकि 27 अक्टूबर को रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

3 दिन बंद रहेंगे बैंक

वहीं 31 अक्टूबर को दीपावली)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती/नरक चतुर्दशी  के अवसर पर नई दिल्ली, पटना, बेंगलुरु, चेन्नई,कोलकाता,लखनऊ,कानपुर,चंडीगढ़,भोपाल,हैदराबाद,भुवनेश्वर,अहमदाबाद,रांची, कोच्चि, कोहिमा, पणजी, रायपुर,गुवाहाटी,आइजोल,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ईटानगर,तिरुवनंतपुरम जयपुर और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

कब और कहां रहेंगे बैंक बंद?

31 अक्टूबर: आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, पुदुचेरी, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

1 नवंबर: त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

2 नवंबर: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

कई राज्यों में लगातार चार दिन तक रहेंगे बैंक बंद

कर्नाटक और महाराष्ट्र में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में तीन दिन की छुट्टी रहेगी, जैसे उत्तराखंड और सिक्किम में 1 नवंबर से 3 नवंबर तक।


26 और 27 अक्टूबर को भी रहेंगे बैंक बंद

26 अक्टूबर: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर: रविवार होने के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

वहीं दिवाली की छुट्टियों में बैंक बंद रहेंगे, इसलिए जरूरी काम पहले से ही निपटा लें। आप ऑनलाइन बैंकिंग या मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।