Bihar Eve Teasing: छेड़खानी पड़ी भारी! महिला गार्ड का फूटा गुस्सा, अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस सहायक की चप्पलों से धुनाई, VIDEO वायरल

Bihar Eve Teasing: महिला गार्ड ने अस्पताल परिसर में ही एम्बुलेंस सहायक को चप्पल से जमकर धुनाई कर दिया...

एम्बुलेंस सहायक की चप्पलों से धुनाई- फोटो : reporter

Bihar Eve Teasing: एबुलेंस सहायक लगातार महिला सुरक्षा गार्ड  पर आपत्तिजनक टिपणी करता था।जिसको लेकर महिला गार्ड ने अस्पताल परिसर में ही एम्बुलेंस सहायक को चप्पल से जमकर धुनाई कर दिया।मोतिहारी जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सुरक्षा गार्ड अस्पताल परिसर में एक युवक की चप्पलों से पिटाई करती नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पताही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, महिला सुरक्षा गार्ड ने एम्बुलेंस सहायक शुभम कुमार पर लंबे समय से छेड़खानी, अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी लगातार फब्तियां कसता था। शुरुआत में उसने इन हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब कथित तौर पर यह सिलसिला नहीं रुका तो उसका सब्र जवाब दे गया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को अस्पताल परिसर में दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और महिला गार्ड ने आरोपी की चप्पल, लात और घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे।

इसी बीच किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में महिला गार्ड आरोपी को पीटते हुए उस पर लगातार छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगाती सुनाई दे रही है।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस या स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि सामने नहीं आई है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि वाइरल वीडियो का न्यूज़4नेशन पुष्टि नही करता है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार