Bihar News: नवादा में भीषण हादसा, 25 बीघा गेहूं की फसल में लगी आग, किसानों में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के नवादा में भीषण आग ने किसानों की मेहनत को राख कर दिया। बिजली की चिंगारी से लगी आग में करीब 25 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ

25 बीघा गेहूं की फसल में लगी आग- फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के नवादा जिले में भीषण आग की घटना सामने आई है। जहां करीब 25 बीघा में लगी गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। यह आग नवादा प्रखंड के माधो बीघा से मंझनपुर गांव तक फैल गई, जिससे बड़े इलाके की फसल बर्बाद हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने की वजह बिजली की चिंगारी, शॉर्ट सर्किट या हाई टेंशन लाइन से निकली स्पार्क बताई जा रही है। 

विकराल रुप लिया आग 

तेज गर्मी और सूखी फसल के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक किसानों की महीनों की मेहनत जलकर राख हो चुकी थी।

लाखों का नुकसान 

इस हादसे में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं से इलाके के किसानों में दहशत और चिंता का माहौल है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। गर्मी के मौसम में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए किसान तेजी से फसल कटाई कर सुरक्षित स्थानों पर रखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अचानक लगने वाली आग से भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट