Ara Road Accident: बिहिया–बिहटा स्टेट हाईवे पर कार–ट्रक की टक्कर से मचा हाहाकार, एक की मौत, सात घायल

Ara Road Accident: आरा के पीरो क्षेत्र में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे-102 पर कार और ट्रक की टक्कर में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरा में दर्दनाक सड़क हादसा!- फोटो : news4nation

Ara Road Accident: आरा के पीरो अनुमंडल क्षेत्र में बिहिया-बिहटा राज्य राजमार्ग 102 पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। Tiwari Deeh के पास बाबा ढाबा के समीप सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

राहगीरों और डायल 112 टीम ने बचाई जान

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गई। इसी दौरान चांदा गांव की रामायण मंडली के तीन बुजुर्ग सदस्य और अन्य राहगीरों ने भी इंसानियत का परिचय देते हुए घायलों को अपनी मदद से पिरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल में ऑन-ड्यूटी चिकित्सकडॉ. हमाद जाफर की देखरेख में मेडिकल स्टाफ, संविदा कर्मी और एंबुलेंस कर्मियों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान युवक की मौत

घायलों में लव कुमार (24), पिता प्रियरंजन, निवासी आरा सदर अस्पताल में बकसंडा गांव का इलाज में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

ये लोग हुए घायल

हादसे में घायल होने वालों में हरिओम शर्मा, आशीष कुमार, राजू कुमार, नीरज कुमार, सोनू कुमार और अंकित कुमार (सभी निवासी बक्सण्डा) तथा मनीष कुमार निवासी कोरानसराय शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है।

गांव में पसरा मातम

लव कुमार की मौत की खबर बकसंडा गांव जैसे ही पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।

ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही लालबाबू सिंह,गुड्डू भट्ट और विकास कुमार आरा सदर अस्पतालपहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

आरा से आशीष की रिपोर्ट