नवादा में सोमनाथ मंदिर से सांसद विवेक ठाकुर ने शुरू किया स्वच्छता अभियान, आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर खुद की सफाई

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। घर, मंदिर और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने से स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।

MP Vivek Thakur - फोटो : news4nation

Bihar News : नवादा में विकसित भारत अभियान के तहत नवादा जिले में सांसद विवेक ठाकुर के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत जिले के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर परिसर से की गई। सांसद के पहुंचने पर आरती साहू ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान मंदिर निर्माण से संबंधित तस्वीर भेंट कर भी सांसद का अभिनंदन किया गया।


इसके बाद सांसद ने खुद मंदिर परिसर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जिले के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भी सांसद स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। घर, मंदिर और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने से स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।

अभियान के दौरान लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की गई। सांसद ने कहा कि स्वच्छता विकसित भारत की मजबूत नींव है।

अमन की रिपोर्ट