मासूम की हत्या के बाद भड़का जनआक्रोश, 5 घंटे ठप रहा नवादा-जमुई मुख्य मार्ग

नवादा जिले में मासूम बच्ची की अपहरण के बाद हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। आक्रोशित ने लोगों ने नवादा-जमुई मार्ग को तकरीबन पांच घंटे तक जाम रखा। एसपी के आश्वसान के बाद लोग शांत हुए और आवागमन शुरु हो सका.....

मासूम की हत्या के बाद भड़का जनआक्रोश- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले में एक मासूम बच्ची के अपहरण के बाद हुई हत्या की वारदात से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने नवादा-जमुई मुख्य मार्ग को लगभग पांच घंटे तक पूरी तरह से जाम रखा, जिससे गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया 


परिजनों का गंभीर आरोप: अपहरण के बाद दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट

घटना को लेकर पीड़ित परिजनों ने पुलिस के समक्ष अत्यंत गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि बच्ची का पहले अपहरण किया गया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अंत में उसकी निर्मम हत्या कर दी गई 


पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीत्वरित कार्रवाई की उठी मांग

सड़क जाम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और मामले में न्याय की मांग पर अड़े रहे 


मौके पर पहुंचे एसपी अभिनव धीमानग्रामीणों को शांत कराकर खुलवाया जाम

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही नवादा के एसपी अभिनव धीमान खुद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों से सीधे बातचीत की, निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया और समझा-बुझाकर 5 घंटे से जारी जाम को समाप्त कराया 


पुलिस ने शुरू की मामले की जांचरिपोर्ट आने के बाद ही होगी आरोपों की पुष्टि

घटना के संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच और आवश्यक रिपोर्ट पूरी होने के बाद ही हो सकेगी 


अमन सिन्हा की रिपोर्ट