Bihar News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पटना, बोरिंग रोड चौराहे पर हुई 7 राउंड फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। अपराधियों ने पटना के बोरिंग रोड चौराहे पर 7 राउंड फायरिंग की है। जानकारी अनुसार एक युवक को 3 गोलियां लगी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

7 राउंड फायरिंग से दहला इलाका - फोटो : AI Image

Bihar News: राजधानी पटना के पॉश इलाके में देर रात गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित पाटलिपुत्र होटल के सामने बोरिंग रोड चौराहे के पास बैक-टू-बैक सात गोलियां चली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

एक युवक को लगी 3 गोलियां 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की इस घटना में एक युवक को तीन गोलियां लगी हैं। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है।

आधी रात को ताबड़तोड़ गोलीबारी 

थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोलीबारी के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग किस वजह से की गई। मामले में अभी तक किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

पटना से अनिल की रिपोर्ट