Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आ सकता है नया मोड़! इस वजह से प्रशांत किशोर की एंट्री से महागठबंधन को मिल सकता है फायदा? जानें NDA को क्या होगा नुकसान

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रशांत किशोर की एंट्री ने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है। जानिए कैसे इसका सीधा फायदा महागठबंधन को हो सकता है और क्या कहते हैं सर्वे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bihar Assembly Elections 2025:बिहार में इस साल के आखिर तक होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। महागठबंधन बनाम एनडीए का पारंपरिक मुकाबला अब जन सुराज पार्टी की एंट्री के साथ त्रिकोणीय जंग में तब्दील होता जा रहा है।

प्रशांत किशोर की पार्टी भले ही नई हो, लेकिन उनका जमीनी जन संवाद मॉडल और साफ-सुथरी राजनीति की बात ने युवाओं और नए मतदाताओं का ध्यान आकर्षित किया है।

क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक?

वरिष्ठ पत्रकार सतीश के. सिंह के मुताबिक अगर प्रशांत किशोर कुछ प्रतिशत वोट काटने में भी सफल रहे, तो इसका सीधा नुकसान एनडीए को होगा और फायदा महागठबंधन को मिल सकता है। उनके मुताबिक तेजस्वी यादव के पास MY (मुस्लिम-यादव) वोट बैंक मजबूत है। कांग्रेस को दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से समर्थन मिल सकता है। जन सुराज उन शहरी, नए, नाराज़ और युवा वोटर्स को लुभा सकती है जो पारंपरिक राजनीति से असंतुष्ट हैं

सर्वे क्या कहते हैं? (उपलब्ध डेटा के आधार पर)

जनवरी 2025 के एक ओपिनियन पोल (Times Now-CNX के अनुमान) के अनुसार:

तेजस्वी यादव को 42% लोग सीएम चेहरा बनाना चाहते हैं

नीतीश कुमार को 36% समर्थन

प्रशांत किशोर 12% पर, लेकिन युवाओं में तेजी से लोकप्रिय

प्रशांत किशोर का बयान बदलाव की राजनीति

प्रशांत किशोर ने कहा थाकि चाहें 10 सीटें मिले या 0, पर अगर मेरी बात बिहार की जनता समझ गई, तो मुझे इतनी सीटें मिलेंगी कि गिनना मुश्किल हो जाएगा।”PK की रणनीति पारंपरिक चुनाव लड़ने से अलग है। वह ‘पदयात्रा और विचार आधारित जनसंपर्क’ के जरिए जनता से सीधे जुड़ रहे हैं।

गठबंधन समीकरण 2025

गठबंधन    मुख्य दल    चेहरा    बेस वोट

एनडीए    JDU + BJP + HAM    नीतीश कुमार    अगड़ी + EBC + कुछ दलित

महागठबंधन    RJD + कांग्रेस + वामदल    तेजस्वी यादव    मुस्लिम + यादव + दलित

अन्य    जन सुराज    प्रशांत किशोर    शहरी + युवा + नाराज मतदाता