Bihar News: विभाग छोड़ने से पहले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सबसे बड़े ठेकेदार को कर दिया डिबार, बताया जाता है एक बड़े IAS का करीबी...
Bihar News: मंत्री विजय सिन्हा ने पथ निर्माण विभाग छोड़ने से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी सिंगला कंपनी को डिबार कर दिया है। पढ़िए आगे...

Bihar News: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पथ निर्माण विभाग छोड़ने से पहले एसपी सिंगला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई भागलपुर के अगुवानी घाट पुल हादसे मामले में हुई है। विजय सिन्हा ने इस मामले में एसपी सिंगला को दोषी माना है और कंपनी को डिबार कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अब कंपनी को अन्य टेंडरों में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
विजय सिन्हा का बड़ा एक्शन
इसकी जानकारी देते हुए विजय सिन्हा ने बताया कि भागलपुर के अगुवानी घाट पुल गिरने के मामले में एसपी सिंगला कंपनी दोषी पाई गई है। दोषी साबित होने के बाद उन्होंने कंपनी पर कार्रवाई करते हुए उसे डिबार कर दिया। साथ ही इंजीनियर पर भी कार्रवाई का आदेश दे दिए थे। विजय सिन्हा ने अपनी विभाग को छोड़ने से पहले ये आदेश दे दिया था।
एसपी सिंगला कंपनी को किया डिबार
विजय सिन्हा ने बताया कि अगवानी घाट पुल का फाइल देने में खेल किया जा रहा था कई दिनों तक फाइल नहीं मिला सीएम नीतीश ने भी इस मामले में कार्रवाई का आदेश दे दिया था। जिसके बाद पूर्व मंत्री ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की। विजय सिन्हा ने साफ किया है कि एसपी सिंगला कंपनी जब तक अगुवानी घाट पुल का निर्माण नहीं करती है, उसे तबतक कोई और टेंडर नहीं मिलेगा।
अब नहीं मिलेगा दूसरा टेंडर
बता दें कि ऐसी चर्चा थी कि विजय सिन्हा एसपी सिंगला कंपनी के ऊपर कार्रवाई कर रहे थे जिसके कारण उनसे पथ निर्माण विभाग छीन लिया गया। हालांकि विजय सिन्हा का कहना है कि उपमुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें हर विभाग पर नजर रखनी होती है। उनके द्वारा दिए गए आदेश को कोई बदल नहीं सकता है।