Bihar weather: छाता लेकर ही निकलें ! राजधानी पटना सहित इन जिलों में अगले 3 घंटे में आंधी तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar weather: राजधानी पटना सहित बिहार के कई इलाकों में अगले तीन घंटों में आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसस विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है....

बारिश

Bihar weather: बिहार में मौसम ने आचनाक करवट ले ली है। गुरुवार की सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 घंटे में पटना सहित राज्य के कई इलाकों  में आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। दरअसल, बुधवार को पटना समेत बिहार के 28 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसका बादलों की आवाजाही और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र माना जा रहा है।  उत्तर-पूर्व असम और उसके आसपास चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से राज्य में बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी हुई है।

8 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को उत्तर बिहार के आठ जिलों किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। यह सिस्टम आगामी 12 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा।

गरज तड़क के साथ बारिश की संभावना

राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क और छिटपुट बारिश की संभावना है। बुधवार शाम शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इस बीच दिन में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। पुरवा हवाओं के प्रभाव से पसीने छुड़ाने वाली गर्मी महसूस की गई।

तापमान में गिरावट

बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री गिरकर 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गया में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

Editor's Picks