Bihar assembly election - चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के 29 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने, इस सीट पर तेजस्वी के भाई को मिलेगा टिकट

Bihar assembly election - चिराग पासवान की लोजपा रामविलास के 29 संभावित कैंडिडेट की लिस्ट सामने आ गई है। लिस्ट में कुछ नाम ऐसे हैं, जो हैरान करनेवाले हैं।

Patna -  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद अब इंतजार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा  का इंतजार किया जा रहा है। आज एनडीए की सभी पार्टियां अपने कैंडिडेट के नाम की घोषणा करने जा रही थी। लेकिन यह कार्यक्रम रद्द कर दिया। वहीं इस बीच चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के 29 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आ गई है। 

इस लिस्ट  में कुछ नाम पहले से तय माने जा रहे थे। जिसमें एक नाम हुलास पांडेय का है, जिन्हें ब्रह्मपुर सीट से टिकट मिल सकता है। इसके अलावा संभावितों की लिस्ट में एक नाम रणधीर यादव का  है, जिन्हें दानापुर सीट से टिकट मिल सकता  है। रणधीर यादव लालू यादव के साले सुभाष यादव के बेटे हैं और रिश्ते में तेजस्वी यादव के ममेरे भाई हैं। 

वहीं इनमें एक नाम फतुहा से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु यादव को टिकट मिल सकता है। वहीं लालगंज से रमा सिंह या उनकी बेटी श्वेता को टिकट मिल सकता  है। जबकि गायघाट सीट से सांसद वीणा  देवी की बेटी रमा सिंह को पार्टी का टिकट मिल सकता है। 

सीट और उम्मीदवारों के नाम देखें

मढ़ौरा: अयूब खान के बेटे सैफ अली खान

ब्रह्मपुर: हुलास पांडेय (सुनील पांडेय के भाई हैं. इनका भतीजा विशाल प्रशांत तरारी से विधायक है)

साहेबपुर कमाल: सुरेंद्र विवेक

लालगंज: रमा सिंह (या उनकी बेटी श्वेता लड़ सकती हैं)

मोरवा: अभय सिंह

सिमरी बख्तियारपुर: संजय सिंह

राजापाकड़: मृणाल पासवान के बेटे

गाय घाट: कोमल (सांसद वीणा देवी की बेटी)

दानापुर: रणधीर यादव (लालू यादव के साले सुभाष यादव के बेटे)

फतुहा: अभिमन्यु यादव (रामकृपाल यादव के बेटे)

बखरी: संजय पासवान

अरवल: सुनील यादव

मखदुमपुर: रानी चौधरी

अगिआंव :ज्योति देवी

हायाघाट: शाहनवाज अहमद कैफी

राजगीर: परशुराम पासवान

हिलसा: रंजीत डॉन की पत्नी कुमारी दीपिका

एकमा: मुन्ना

ओबरा: प्रकाश चंद्र

गया: श्याम देव पासवान

कदवा: विभूति पासवान

बलरामपुर: संगीता कुमारी

सोनबरसा: रीना पासवान

हिसुआ: धीरेंद्र मुन्ना

कसबा: शंकर झा बाबा

सुगौली: (नाम तय नहीं)

साहेबपुर कमाल: सुरेंद्र विवेक