Bihar Politics: ललन सिंह के घर पहुंचे सीएम नीतीश, विधानसभा चुनाव पर लिया बड़ा फैसला

Bihar Politics: सीएम नीतीश केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आवास पहुंचे। ललन सिंह और सीएम नीतीश के बीच 15 मिनट मुलाकात हुई।

ललन सिंह से मिले सीएम नीतीश - फोटो : social media

Bihar Politics:  बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के घर पहुंच गए हैं। ललन सिंह और सीएम नीतीश के बीच मुलाकात हो रही है। जानकारी अनुसार राज्य एवं संगठन के मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के घर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक मुलाकात हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव और राज्य के एनडीए के बीच सीटों के बंटवारे सहित मुद्दों पर चर्चा हो रही है। 

15 मिनट तक हुई मुलाकात 

जानकारी अनुसार ललन सिंह से सीएम नीतीश 15 मिनट तक बंद कमरे में मुलाकात किए। दोनों नेताओं ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। राजनीतिक जानकारों की मानें तो चुनाव की रणनीति और बीजेपी-जदयू समीकरणों को लेकर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि यह मुलाकात पार्टी की संगठन की मजबूती, आगामी चुनाव में स्थिति और राज्य में पार्टी की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।