Bihar Politics: CM नीतीश इस दिन देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा! 13 अप्रैल को होगी NDA विधायक दल की बैठक, नई सरकार के गठन का शिड्यूल जारी
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने का कार्यक्रम तय हो गया है। सूत्रों से मिली जानकरी अनुसार सीएम नीतीश 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। सीएम नीतीश दिल्ली से लौटने के बाद सीएम पद छोड़ देंगे।
Bihar Politics: बिहार की राजनीतिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नई सरकार के गठन का शिड्यूल जारी हो गया है। साथ ही तय हो गया है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देने वाले हैं। मिली जानकारी अनुसार सीएम नीतीश के आवास पर 6 अप्रैल को जदयू की कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई है। इस दिन जदयू के सभी नेता सीएम नीतीश के साथ बैठकर अहम फैसला लेंगे। तो वीं 9 अप्रैल को सीएम नीतीश दिल्ली जाएंगे।
9 अप्रैल को सीएम नीतीश जाएंगे दिल्ली
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 9 अप्रैल को दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। साथ ही सीएम नीतीश अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात भी कर सकते हैं। 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। 10 अप्रैल को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना लौटेंगे।
14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश
जानकारी अनुसार 12 या 13 अप्रैल को पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है। बैठक में एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा। जो बिहार का अगला मुख्यमंत्री होगा। सूत्रों की मानें तो 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकेंगे। 18 अप्रैल से पहले बिहार में नई सरकार की गठन हो सकती है। इससे सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
पटना से अभिजीत की रिपोर्ट