Bihar Congress In Charge: बदले गए बिहार कांग्रेस के प्रभारी,दिल्ली में हार के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी
patna news, Congress party, Congress party changed bihar incharge, Bihar elections 2025, elections 2025, Congress, Bihar Congress incharge, Krishna Allavaru, bihar politics, mohan prakash, Bihar, Bihar Latest News
![Bihar Congress Bihar Congress](https://cdn.news4nation.com/Cloud/news/coverimage/15Feb2025/15022025074722-0-97b0abbf-60b5-4daa-9a68-a8d5cd2bbb7c-2025074722.jpg?width=770&format=jpg&quality=60)
Bihar Congress In Charge: कांग्रेस पार्टी ने बिहार में अपने प्रभारी को बदल दिया है। पार्टी ने कृष्णा अल्लावारु को बिहार का नया प्रभारी बनाया गया है। यह निर्णय दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद लिया गया है। कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में 70 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है और राहुल गांधी भी दो बार बिहार का दौरा कर चुके हैं।
कांग्रेस ने बिहार चुनाव से पूर्व शुक्रवार को राज्य में अपने प्रभारी को बदलने का निर्णय लिया है और नए प्रभारी की नियुक्ति की है। इसके साथ ही, कई अन्य राज्यों के प्रभारी भी बदले गए हैं कांग्रेस ने देर रात राज्यों के नए प्रभारियों की सूची जारी की है।बिहार के साथ ही झारखंड, मणिपुर, सिक्किम, नागालैंड, त्रिपुरा, तेलंगाना समेत 12 राज्यों के प्रभारी बदले गए हैं। पार्टी आलाकमान की सहमति के बाद राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
इस सूची के अनुसार, श्री कृष्णा अल्लावारु को बिहार का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। के. राजू को बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। कर्नाटक से आए युवा नेता कृष्ण अल्लावारु बिहार में क्या सुधार ला पाएंगे, यह भविष्य में स्पष्ट होगा, लेकिन कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर कार्य करना आरंभ कर दिया है। कृष्ण अल्लावारु ने बिहार के मौजूदा प्रभारी मोहन प्रकाश की जगह ली है।
कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने वर्ष 2023 दिसंबर महीने में भक्त चरण दास के स्थान पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश को बिहार कांग्रेस का प्रभार सौंपा था। बिहार की जिम्मेदारी मिलने के बाद से मोहन प्रकाश यहां काफी सक्रिय रहे और अब कांग्रेस पार्टी ने बिहार में अपने प्रभारी को बदल दिया है।
दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद, देश की सबसे पुरानी पार्टी ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कांग्रेस बिहार में अपनी खोई हुई स्थिति को पुनः प्राप्त करना चाहती है, जिसके लिए तैयारी विधानसभा चुनाव से कई महीने पहले ही शुरू कर दी गई थी।