सिडनी में पार्रमट्टा सिटी के पूर्व मेयर समीर पांडेय से मिले डॉ. प्रेम कुमार, जनसुविधाओं पर हुआ विचार-विमर्श
सिडनी में अपने अध्ययन दौरे के क्रम में बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पार्रमट्टा सिटी के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर श्री समीर पांडेय के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
सिडनी : सिडनी में अपने अध्ययन दौरे के क्रम में बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पार्रमट्टा सिटी के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर श्री समीर पांडेय के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने पार्रमट्टा सिटी में स्थानीय शासन एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली, नागरिक सुविधाओं तथा शहर में उपलब्ध विभिन्न जनोपयोगी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। श्री समीर पांडेय ने स्थानीय निकाय के स्तर पर संचालित व्यवस्थाओं तथा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में उन्हें विस्तार से जानकारी दी।
मुलाकात के दौरान स्थानीय प्रशासन में जनप्रतिनिधियों की भूमिका, नागरिक सहभागिता, शहरी सुविधाओं के प्रबंधन तथा विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय, विशेषकर बिहार के लोगों से जुड़े सामाजिक एवं सामुदायिक विषयों पर भी चर्चा हुई।