Bihar Election : इलेक्शन कमीशन ने बिहार चुनाव को माना ‘मदर ऑफ़ ऑल इलेक्शंस’, सीईसी ने जानिए क्या बताई वजह...

Bihar Election : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी माना की बिहार का चुनाव ‘मदर ऑफ़ ऑल इलेक्शंस’ है. इसकी बड़ी वजह उन्होंने यह वताई है......जानिए

‘मदर ऑफ़ ऑल इलेक्शंस- फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार को राजनीति का प्रयोगशाला कहा जाता है। यहाँ हुए आन्दोलन ने जहाँ देश की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया। वहीँ बिहार के चुनाव से देश की राजनीति की दिशा और दशा तय होता है। अब चुनाव आयोग ने भी माना है की बिहार का चुनाव मदर ऑफ़ आल इलेक्शंस है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा की बिहार में मतदाताओं की जितनी संख्या है। उतनी संख्या दुनिया के सिर्फ 10 या 11 देशों की है। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग बिहार के चुनाव को मदर ऑफ़ आल इलेक्शंस मानता है। 

उन्होंने कहा की इस साल बिहार के चुनाव में कुल साढ़े आठ लाख कर्मी लगाये जायेंगे। जिसमें मतदान कर्मी साढ़े चार लाख, सेक्टर ऑफिसर्स 9600, माइक्रो आब्जर्वर 17800, माइक्रो आब्जर्वर फॉर काउंटिंग 4800, मतगणना अधिकारी 28000, पुलिस अधिकारी ढाई लाख शामिल होंगे। बता दें की बिहार में कुल मतदाता - 7.43 करोड़ है। 100 साल से अधिक उम्र के 14 हजार वोटर होंगे। वहीँ इस मतदान में 14 लाख नए वोटर्स जोड़े गए हैं। इस चुनाव में कुल 90712 मतदान केंद्र और मॉडल पोलिंग – 1350 बनाये जायेंगे। मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग की सुविधा रहेगी। इनमें 250 पोलिंग स्टेशन में घोड़े से पोलिंग होती है। हर मतदान केंद्र पर न्यूनतम सुविधा मिलेगी।

बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा की इस बार बिहार में दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी। जिसमें पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान कराई जाएगी। इसी तरह दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने दोनों चरण के वोटिंग का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस अधिसूचना के तहत प्रथम चरण का चुनाव 6 नवम्बर को जबकि दूसरे चरण का चुनाव 11 नवम्बर को कराया जाएगा। 

इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने विशेष गहन परीक्षण की जानकारी दी। 30 सितंबर को यह पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि किसी का नाम अगर छूट गया हो तो वह नॉमिनेशन के 10 दिन पहले तक जुड़वा सकता है। सीईसी ने बिहार दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि आज चुनाव की तारीखों का ऐलान करें। उन्होंने बताया की बिहार के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने बताया कि इस बार बिहार के चुनाव न सुगम और सरल होंगे। पूरी चुनावी मशीनरी तत्परता के साथ शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से होगी।