Bihar Crime - 9 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया दो पुलिस अधिकारियों का हत्यारा, एक दर्जन हत्या, लूट- डकैती में था शामिल

Bihar Crime - दारोगा सहित दो पुलिस कर्मियो की हत्या कर नौ साल से फरार कुख्यात को पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस ने बताया कि इतने समय तक वह नाम बदलकर रह रहा था।

Bihar Crime - 9 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया दो पुलिस अधिकारियों का हत्यारा, एक दर्जन हत्या, लूट- डकैती में था शामिल
बाढ़ पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात।- फोटो : रविशंकर कुमार

Badh – बाढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 9 साल पहले दो पुलिस अधिकारियों की हत्या कर फरार चल रहे कुख्यात अपराधी बुटन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर अब तक पटना, बाढ़ और नालंदा इलाके में हत्या, लूट-डकैती के एक दर्जन से ज्यादा मामले मिले हैं। पुलिस के अनुसार अब तक यह पुलिस की पकड़ से इसलिए बचा हुआ था, क्योंकि अलग अलग जगहों पर यह नाम बदलकर रहता था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद कई और मामलों की जांच की जाएगी।

 इस पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने बताया किबाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना कांड संख्या 139/2016 दिनांक 18अप्रैल 2016 को पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश ठाकुर की हत्या कर सरकारी पिस्टल लूट लिया था। सुरेश ठाकुर माराची थाना में पदस्थापित थे। इसी तरह थी।फतुहा में भी नालंदा के तेल्हारा थाना  में पदस्थापित रहे एक दरोगा  की गोली मार हत्या कर पिस्टल लूट किया था

बाढ़ ASP राकेश कुमार ने बताया कि मुकेश कुमार उर्फ बुधन यादव की गिरफ्तारी नालंदा जिला के हिलसा से बाढ़ पुलिस ने की है।इस कुख्यात अपराधी पर हत्या लूट सहित 13 मामले में  पटना और नालंदा पुलिस को तलाश यह कुख्यात अपराधी बुधन यादव पी. एल. एफ़.आई.(माववादी संगठन) का सक्रिय सदस्य है और पूछ ताछ में ये पुलिस को बताया कि इसके दो सदस्य गायब हो गए थे ।उसी के विरोध में दो पुलिस वालों की हत्या की थी। नालंदा के हिलसा में ये अपना नाम बदल कर रह रहा था।पुलिस इसका और अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।     

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट।                                     

Editor's Picks