Bihar News: सदन में 'मछली' को लेकर ललन सिंह ने खोला गिरिराज सिंह का राज, लोकसभा अध्यक्ष ने भी ली चुटकी, सदस्यों ने लगाया जबरदस्त ठहाका

Bihar News: सदन में मछली को लेकर ललन सिंह ने गिरिराज सिंह का बड़ा राज खोल दिया। जिसके बाद खुब ठहाके लगे।

Lalan Singh  Giriraj Singh
Lalan Singh revealed Giriraj Singh secret- फोटो : news4nation

Bihar News: संसद का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के दौरान आज सदन में केंद्रीय मतस्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री ललन सिंह बिहार में मछली उत्पादन को लेकर अपनी बात रख रहे थे। इसी बीच अचानक ठहाके लगने लगे। एनडीए नेताओं ने जमकर ठहाके लगाए। यही नहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस दौरान चुटकी ले ली। 

ललन सिंह के भाषण के दौरान लगे ठहाके

दरअसल, सदन में ललन सिंह सभी बता रहे थे कि बिहार में 2005 के पहले मछली उत्पादन की क्या स्थिति थी। ललन सिंह ने कहा कि 2005 में बिहार में केवल 10 प्रतिशत मछली का उत्पादन होता था लेकिन 2005 से मछली उत्पादन में बड़ा इजाफा हुआ है। आज बिहार में 90 प्रतिशत मछली का उत्पादन हो रहा है। 

लोकसभा अध्यक्ष ने ली चुटकी

इस दौरान ललन सिंह ने कहा कि माननीय सदस्य मछली खाते हैं उनको पता होगा.. ललन सिंह के ऐसा बोलते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि गिरिराज सिंह..। अध्यक्ष के द्वारा नाम लेते ही गिरिराज सिंह खड़े हो गए तभी ललन सिंह रुक गए औऱ सदन में ठहाके लगने लगे। 




गिरिराज सिंह का खोला राज

ललन सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह भी मछली खाते हैं...लेकिन खिलाते नहीं हैं। इससे सदन में और तेज ठहाके लगने लगे। ललन सिंह के साथ साथ लोकसभा अध्यक्ष ने भी केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह की चुटकी ली। मालूम हो कि 2005 में गिरिराज सिंह ही मत्स्य मंत्री थे। 

Editor's Picks