Breaking - मोकामा गोलीकांड में अनंत सिंह के जेल से बाहर आते ही सोनू मोनू गिरोह के लंबे समय से फरार मोनू सिंह गिरफ्तार
Mokama firing - मोकामा फायरिंग केस में अनंत सिंंह के जेल से बाहर आने के बाद उनके सबसे बड़े दुश्मन मोनू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Mokama - बड़ी खबर मोकामा से सामने आ रहा है। जहां मोकामा गोलीकांड में शामिल सोनू-मोनू गिरोह के मोनू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोनू सिंह की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है,जब दो दिन पहले ही इस मामले में अनंत सिंह जेल से जमानत पर बाहर आए थे। एक महीन पहले मोनू के भाई को भी जमानत मिल गई थी।
पुलिस को थी तलाश
बता दें कि मोकामा पुलिस को गोलीकांड के बाद से ही सोनू-मोनू की तलाश थी। पुलिस ने उनके घर पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया था। लेकिन पुलिस सिर्फ सोनू सिंह को ही गिरफ्तार कर पाई थी। जबकि मोनू सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मोनू सिंह बरौनी जंक्शन आनेवाला है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान जेल में कई महीने गुजारने के बाद पिछले महीने सोनू सिंह को भागलपुर जेल से जमानत पर रिहा किया गया था। वहीं दो दिन पहले अनंत सिंह को भी कोर्ट ने जमानत दिया था। जिसके बाद अनंत सिंह जेल से बाहर आए थे। जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह ने मोकामा इलाके में रोड शो करते हुए जनता का अभिवादन किया था।
मोकामा की बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के साथ हुए सोनू मोनू गोलीकांड मामले में पुलिस ने फरार चल रहे monu को बरौनी स्टेशन से पकड़ा है।
रिपोर्ट - प्रिय दर्शन