Bihar election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले इस वरिष्ठ पत्रकार ने थामा BJP का हाथ!निभाएंगे चुनावी भूमिका
Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वरिष्ठ पत्रकार रवि त्रिपाठी BJP में शामिल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात।

Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार रवि त्रिपाठी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे।त्रिपाठी ने कहा कि वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अमित शाह से की मुलाकात
BJP में शामिल होने से पहले, शुक्रवार को रवि त्रिपाठी ने सीतामढ़ी के पुनौराधाम में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही और इसे त्रिपाठी के राजनीति में औपचारिक प्रवेश का संकेत माना जा रहा है।
लंबा पत्रकारिता और संगठन का अनुभव
रवि त्रिपाठी का नाम देश के वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकारों में शुमार है। उन्होंने पिछले 24 वर्षों में देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं और चुनावों को कवर किया है।वे बचपन से स्वयंसेवक रहे हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में भी योगदान दे चुके हैं।
छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय पहचान तक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से छात्र राजनीति में प्रवेश
1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष बने
1998 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा
दिल्ली में पूर्वांचल के छात्रों की मजबूत आवाज के रूप में पहचान बनाई